Search

Baharagoda  : जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं व 11वीं कक्षा में लेटरल एंट्री से नामांकन जारी

Baharagoda (Himanshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्वी सिंहभूम में प्रारंभ होने वाले सत्र के लिए कक्षा ग्यारहवीं और नवम में रिक्त स्थानों के विरुद्ध लेटरल एंट्री द्वारा नामांकन हेतु राज्य सरकार एवं सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त स्कूलों से दसवीं और आठवी पास विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध करया गया है. विद्यालय के प्राचार्य डॉ जनार्दन सिंह ने बताया कि विद्यालय में 10वीं के बाद कुछ विद्यार्थी टीसी ले लेते हैं तो कुछ विद्यार्थी विद्यालय में उपलब्ध संकाय में नामांकन न लेकर अन्य संकाय को पसंद कर अन्य विद्यालय में चले जाते हैं जिससे कुछ स्थान रिक्त रह जाते हैं. इसे भी पढें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-shakti-is-worshiped-in-the-form-of-mother-it-is-a-symbol-of-womens-respect-champai/">Adityapur

: मां के रूप में शक्ति की पूजा होती है, यह नारी सम्मान का प्रतीक – चंपाई
जिन्हें लैटरल एंट्री द्वारा नवोदय विद्यालय समिति केंद्रीय कृत प्रणाली के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से योग्य विद्यार्थियों रिक्त पद के विरुद्ध भरे जाते हैं. वहीं नामांकन हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 अक्टूबर से शुरू है जो 30 अक्टूबर तक चलेगा. ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर विजिट कर निःशुल्क किया जा सकता है. इसे भी पढें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-divorced-son-in-law-beat-his-father-in-law-to-death-in-kapali/">Chandil

: कपाली में गैंता से तलाकशुदा दामाद ने ससुर को मारा, मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp