Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Baharagoda : मानुषमुड़िया वन विश्रामागार में एक उद्यान निर्माण का शिलान्यास

Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंंड क्षेत्र की मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत रविवार को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से मानुषमुड़िया वन विश्रामागार में एक विशाल उद्यान का शिलान्यास किया गया. इस शिलान्यास मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती,सांसद प्रतिनिधि गौरब पुष्टि, जिला परिषद सदस्य फूलमणि मुर्मु, रेंजर दिग्विजय सिंह व मुखिया राम मुर्मु ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इसी पार्क स्थल में ही जाहेरगाड़ की घेराबंदी का शिलान्यास भी किया गया. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-villagers-are-facing-drinking-water-crisis-during-rainy-season/">Baharagoda

: बरसात के मौसम में पेयजल संकट से जूझ रहे हैं ग्रामीण

9.5 करोड़ की लागत से उद्यान को सजाया व संवारा जाएगा

विधायक समीर मोहंती ने इस अवसर पर कहा कि यह उद्यान लगभग 9.5 करोड़ रुपये की लागत से सजाया और संवारा जाएगा. यह उद्यान इस क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. वहीं गौरब पुष्टि ने कहा कि सरकार क्षेत्र में लोगों पर बढ़ रहे जंगली हाथियों के हमले का समाधान निकाले जिसके कारण जनमानस को परेशान ना होना पड़े. साथ ही बिना जरूरत के पेड़ों की कटाई नहीं होनी चाहिये. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-walkathon-organized-on-national-vascular-day/">Jamshedpur

: नेशनल वास्कुलर डे पर वॉकथॉन का आयोजन

विभिन्न प्रकार के खिलौनों व झूले की रहेगी व्यवस्था

रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया की बनाए जा रहे इस उद्यान में जिम, फाउंटेन, छोटे बच्चों के लिए शिशु उद्यान और विभिन्न प्रकार के खिलौनों व झूले की व्यवस्था रहेगी. जंगली हाथी के बारे में उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर से गांव-गांव में सोलर लाइट , साइन बोर्ड एवं जंगल में ही हाथियों का भोजन उपलब्ध कराने के लिए तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है. उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि पेड़ तथा जंगल में निवास करने वाले जीव जंतुओं की रक्षा करने में वन विभाग का साथ निभाएं जिससे कि आने वाले पीढ़ी लाभदायक हो. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-256-people-got-tested-in-the-free-health-checkup-camp-in-east-plant-basti/">Jamshedpur

: ईस्ट प्लांट बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 256 लोगों ने कराई जांच

मौके पर ये लोग रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, उप प्रमुख मुना होता, मुखिया विधान मांडी, पंचायत समिति सदस्य सुभ्रा महापात्रा, उप मुखिया भवानी भोल, पूर्व जिला परिषद अर्जुन पूर्ति,सरना समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुंडा, प्रोफेसर शाम मुर्मु, सुरेंद्र हंसदा, सोमाय मुर्मु, नंद लाल सिंह, चंदन सीट, चिन्मय नायक, राशू भुइयां, सुपर्णा दास आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही