Search

 
 
 

बहरागोड़ा : विभिन्न विद्यालयों में प्रभात फेरी के साथ मनाया गया हिंदू नव वर्ष

 
Baharagora : बहरागोड़ा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (गीता मंदिर), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय संघ सेवकों द्वारा बुधवार को विक्रम संवत हिंदू नव वर्ष मनाया गया. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष का उत्सव धूमधाम से मनाया गया. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (ईचड़ाशोल स्थित) में हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2080 का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण से भारत माता एवं सम्राट विक्रमादित्य की भव्य झांकी के साथ प्रभात फेरी निकाली गई. प्रभात फेरी ने मुख्य बाजार का परिभ्रमण किया. इसके बाद प्रभात फेरी विद्यालय विद्यालय पहुंची. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज:">https://lagatar.in/sahibganj-dead-body-of-youth-found-on-railway-track-police-engaged-in-investigation/">साहिबगंज:

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सचिव दुखीराम मुर्मू एवं अन्य सदस्य गण, विद्यालय के सभी आचार्य, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. सचिव दुखीराम मुर्मू, प्रधानाचार्य अशोक कुमार नायेक एवं वासुदेव प्रधान, आचार्य पार्थ सारथी साव, हरिहर माइति आदि ने नववर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए अपना भाषण प्रस्तुत किया. इस अवसर पर विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. खेल कूद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को स्वर्ण पदक, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को रजत पदक एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को कांस्य पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही