Search

 
 
 

साहिबगंज: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

 
Sahibganj : साहिबगंज में उस समय हड़कंप मच गया जब एमजीआर रेल लाइन से युवक का शव बरामद हुआ. मामला जिले के रांगा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के पास की है. जहां बुधवार को बरहेट स्वर्णकार मुहल्ला के रहने वाले 40 वर्षीय रिंकू दत्ता का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया. लोगों ने शव को देखकर रांगा थाने की पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

रात में मेला घूमने गया था युवक

मामले को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है, शव पर कहीं भी कटने के निशान नहीं मिले हैं. वहीं बताया जा रहा है कि रिंकू दत्ता बरहेट के ही गुड्डू साह के साथ मेला घूमने निकला था. रात करीब 8:30 बजे दोनों को मेले में लोगों ने देखा था. रात नौ बजे के आसपास उसकी परिजनों से बात भी हुई थी. इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था. सुबह में लोगों को रेल पटरी पर शव होने की सूचना मिली. वहीं दूसरे युवक का अब तक पता नहीं चल पाया है.
इसे भी पढ़ें: RBI">https://lagatar.in/rbi-instructions-banks-will-remain-open-till-march-31-banks-will-open-this-sunday-also/">RBI

का निर्देश, 31 मार्च तक खुले रहेंगे बैंक, इस रविवार को भी बैंक खुलेंगे, 1-2 अप्रैल को बंद रहेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही