Search

 
 
 

Baharagoda : घर में लगी आग, सामान जल कर राख

 
Baharagoda (Himangshu karan) :  बहारागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मौदा पंचायत अंतर्गत मौदा गांव में दैतारी दास और दीनबंधु दास के एसबेस्टस के घर में सुबह करीब 7 बजे आग लग गई. इससे घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह 7 बजे अचानक दैतारी दास घर में आग लग गई, जो धीरे-धीरे बगल के घर में फैल गयी. पहले तो उन्होंने खुद और आसपास के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए. इसके बाद ग्रामीणों ने सूचना बहरागोड़ा स्थित अग्निशमन केंद्र को दी. सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन विभाग के लोगों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया था. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-retired-labor-superintendent-rakesh-sinha-narrowly-escapes-road-accident/">Adityapur

  : सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे सेवानिवृत्त श्रम अधीक्षक राकेश सिन्हा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही