Search

 
 
 

Baharagoda : रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर कुणाल षाड़ंगी ने दिया बहनों को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का तोहफा

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहारागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के सौजन्य से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बहरागोड़ा में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया और स्कूल की बहनों को राखी के उपहार के तौर पर भेंट दिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों को भी इसकी जरूरत होगी वह उन्हें मुहैया करवाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी बहनों को मासिक धर्म के समय जो समस्या का सामना करना पड़ता है उन बहनों को इस सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लग जाने से काफी मदद मिलेगी. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-investigation-of-howrah-mumbai-mail-accident-completed-report-will-come-soon/">Chakradharpur

: हावड़ा-मुंबई मेल हादसे की जांच पूरी, जल्द आएगी रिपोर्ट

किशोरियों को मासिक धर्म के बारे में जानकारी देना मशीन देने का मुख्य उद्देश्य

इस मशीन को लगाने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के बारे में जानकारी देना और सेनिटरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. यह प्रयास समाज में मासिक धर्म से जुड़े वर्जनाओं को तोड़ने और महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानपूर्वक पीरियड्स प्रबंधन के लिए सक्षम बनाने के लिए किया जा रहा है. इस दौरान वहां उपस्थित सभी छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी कॉमिक्स मेंस्ट्रुपीडिया का भी वितरण किया गया . इस मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बहरागोड़ा के प्रधानाचार्य अशोक कुमार नायक, बासुदेव प्रधान, आचार्य राखोहरी कुंडू, सौमित्र बासुरी, उत्पल साव,सोनोत कुंडू, मृत्युंजय आचार्य, सुखदेव भूनिया, सुपर्णा साव, कविता साहा, दिती मिश्र, कल्याणी पांडा, सुशांत गिरी, हरिहर माईती, प्रदीप साहू, मनोज कस्तो, संजय सीट आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही