Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बसों की छत पर जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे यात्री

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र से घाटशिला व जमशेदपुर जाने वाली दर्जनों बसों पर हर दिन लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं. दूसरी तरफ बस संचालकों को इससे कोई मतलब नहीं उन्हें बस अपने किराए से मतलब है. जितनी ज्यादा सवारी उतना अधिक फायदा.  श्यामसुंदरपुर, धालभूमगढ़ व गालूडीह बिल्कुल एनएच से सटे हुए तीन थाना है. सवाल यह है कि आखिर वहां मौजूद पुलिस कैसे उन्हें जाने दे रही है. रोड पर ठसाठस बसे भरी जा रही हैं. इतना ही नहीं बस के ऊपर यात्रियों को बैठाकर यात्रा कराया जा रहा है. यात्री भी आराम से बस की छत पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं. जितनी सवारी अन्दर उतनी ऊपर. इससे बस मालिकों की दोहरी कमाई हो रही है. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/four-players-from-jharkhand-invited-for-national-camp-of-junior-indian-womens-hockey-team/">झारखंड

की चार खिलाड़ियों को जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए आमंत्रण

कोरोना संक्रमण को भूल गए लोग 

क्षेत्र के लोग कोरोना संक्रमण को तो लगभग भूल ही चुके हैं. यहां चलने वाली बस में ठसाठस सवारी भरी जाती हैं. लोगों के चेहरे पर से मास्क गायब हो चुका है. लोग मास्क को एक औपचारिकता समझने लगे हैं. कई लोग तो मॉस्क पहनने में अपनी बेइज्जती महसूस करने लगे हैं. हाट-बाजार में भी लोग बिना मॉस्क के घूम रहे हैं. जबकि कोरोना में हम सभी ने मौत का तांडव देखा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cswr-organization-made-women-of-saranda-aware-about-cleanliness/">किरीबुरू

: सीएसडब्ल्यूआर संस्था ने सारंडा की महिलाओं को स्वच्छता को लेकर किया जागरूक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही