Ranchi : बैंगलोर के साईं सेंटर में आगामी 31 अगस्त से 28 सितंबर तक जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए राष्ट्रीय कैंप आयोजित होगा. इस राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की चार महिला खिलाड़ियों को भी आमत्रंण दिया गया है. इसमें दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे, रोपनी कुमारी और काजल बाड़ा का नाम शामिल है. सभी खिलाड़ी सिमडेगा जिले की रहने वाली हैं. दीपिका सोरेंग और काजल बाड़ा केरसई प्रखंड के करगागुडी गांव की है. जबकि महिमा टेटे सदर प्रखंड के बरकिछापर गांव और रोपनी कुमारी ठेठईटांगर प्रखंड के जामबहार की रहने वाली है. (पढ़ें, लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-brutally-murdered-the-child-and-threw-the-dead-body-in-the-well-accused-in-custody/">लोहरदगा
: बच्चे की बेरहमी से हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी हिरासत में)
नहीं भेद पाये झारखंड पुलिस के 809 जवान [wpse_comments_template]
: बच्चे की बेरहमी से हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी हिरासत में)
जर्मनी में आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का किया प्रतिनिधित्व
बता दें कि दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी इसी सप्ताह जर्मनी से लौटी हैं, जहां उन्होंने 4 नेशन अंडर 21 महिला हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था. हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक सुशांत गौरव (आईएएस) , हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय कैंप के लिए चुने जाने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें : टारगेट">https://lagatar.in/809-jawans-of-jharkhand-police-could-not-even-distinguish-the-target/">टारगेटनहीं भेद पाये झारखंड पुलिस के 809 जवान [wpse_comments_template]
Leave a Comment