Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा : बच्चे की बेरहमी से हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी हिरासत में

Lohardaga : जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र स्थित हिसरी गांव में एक बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया. बच्चे की पहचान ओपा गांव निवासी किशोर महली के बेटे आशीष महली के रूप में हुई है. आरोप है कि इस वारदात को मीर मोहम्मद के बेटे मीर फारूख ने अंजाम दिया है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और संदेह के आधार पर मीर फारुख को हिरासत में लिया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर कुएं से बच्चे का शव बरामद किया गया. फिलहाल हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. (पढ़ें, टारगेट">https://lagatar.in/809-jawans-of-jharkhand-police-could-not-even-distinguish-the-target/">टारगेट

नहीं भेद पाये झारखंड पुलिस के 809 जवान)

चॉकलेट देकर बच्चे को साथ ले गया और बेरहमी से हत्या कर दी

बताया जाता है कि मीर फारूख बच्चे को चॉकलेट देकर अपने साथ ले गया. उसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. इधर बच्चे की हत्या की सूचना मिलने पर गांव में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी. जिसको देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. ताकि किसी भी तनावपूर्ण स्थिति पर नियंत्रित किया जा सके. हत्या के सही कारणों का अभी पता नहीं चल राया है. हालांकि घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. लेकिन पुलिस अभी सभी बिंदुओं की जांच कर रही है. जांच के बाद हत्याकांड का खुलासा हो पायेगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/four-players-from-jharkhand-invited-for-national-camp-of-junior-indian-womens-hockey-team/">झारखंड

की चार खिलाड़ियों को जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए आमंत्रण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही