Search

 
 
 

Baharagoda: 'सरकार आपके द्वार' में लोगों की समस्याओं का हुआ त्वरित निष्पादन

प्रखंड की भूतिया पंचायत में मंगलवार को राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 'सरकार आपके द्वार' शिविर का आयोजन किया गया.
 
`सरकार आपके द्वार` शिविर का उद्घाटन करते विधायक समीर कुमार मोहंती .

Himangshu Karan

Baharagoda: प्रखंड की भूतिया पंचायत में मंगलवार को राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 'सरकार आपके द्वार' शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में भूतिया, माटिहाना, मानुषमुड़िया और पाथरा पंचायत के ग्रामीण भी अपनी समस्याओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पहुंचे. प्रशासनिक तंत्र द्वारा शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे. जहां अधिकारियों ने ग्रामीणों के आवेदन लिए और समस्याओं को सुना.

विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार मोहंती थे. उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के स्वीकृत लाभुकों के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण किया. विधायक मोहंती ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, "यह कार्यक्रम राज्य सरकार की एक सार्थक पहल है, जिसके माध्यम से प्रशासनिक तंत्र स्वयं पंचायत स्तर पर जनता के द्वार पहुंच रहा है." उन्होंने आगे कहा, "सरकार का तंत्र आपके द्वार तक आएगा, आपकी समस्याओं को सुनेगा और त्वरित निष्पादन का प्रयास करेगा. यह सभी की सहभागिता से ही संभव हो पाएगा."

यह थे उपस्थित

इस महत्वपूर्ण शिविर को सफल बनाने में बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, बीडीओ केशव भारती, सीओ राजा राम मुंडा, मुखिया विधान चंद्र मंडी, राम मुर्मू, राधि मुर्मू सहित अंचल एवं प्रखंड के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही