Search

 
 
 

Baharagoda : वाहन चेकिंग में कार से मिले 73,730 रुपए

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : सोमवार की सुबह बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरसोल थाना अंतर्गत दारिसोल चेकपोस्ट पर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस और एसएसटी का संयुक्त चेकिंग अभियान जारी है. इसके तहत जांच टीम में शामिल मजिस्ट्रेट अभिजीत बेरा ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी सनातन बैराग्य की कार (WB 02 AK 4917) से 73,730 रुपए नकद बरामद किया है. पूछताछ करने पर कैश के संबंध में उन्होंने सही जानकारी नहीं दी. इस संबंध में वैध दस्तावेज भी नहीं दे पाये. उनके द्वारा पुलिस को बताया गया कि यह पैसा लेबर पेमेंट के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई भी डॉक्यूमेंट प्रस्तुत नहीं किया. पुलिस की ओर से नियमानुसार रुपए जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बरसोल थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 को देखते हुए प्रवेश मार्गों पर गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. किसी भी वाहन को तलाशी के बाद ही सीमा क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-if-i-saw-you-then-i-would-know-sanam-dont-throw-pebbles-in-stagnant-water/">Adityapur

: तुझे देखा तो ये जाना सनम …ठहरे हुए पानी में कंकड़ न मार …
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही