Search

 
 
 

Baharagoda: गुड़ाबांदा के सीताराम हेंब्रम बने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, पुंसिया गांव में खुशी का माहौल

गुड़ाबांदा प्रखंड के पुंसिया गांव के सीताराम हेंब्रम को जेएसएससी (JSSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने के बाद रांची में झारखंड सरकार द्वारा को असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.
 
नियुक्ति समारोह में पहुंचे सीताराम हेंब्रम.

Himangshu Karan

Baharagoda: गुड़ाबांदा प्रखंड के पुंसिया गांव के सीताराम हेंब्रम को जेएसएससी (JSSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने के बाद रांची में झारखंड सरकार द्वारा को असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. सीताराम हेंब्रम पुंसिया निवासी फूल राय हेंब्रम के पुत्र हैं. उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है.

लोगों ने कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया

रांची में झारखंड सरकार द्वारा आयोजित भव्य समारोह में उन्हें आधिकारिक तौर पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया. जैसे ही सीताराम के चयन की खबर गांव पहुँची, परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों ने इसे कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया है. सीताराम की इस सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उनकी यह उपलब्धि गुड़ाबांदा के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही