Baharagoda(Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बाघराचुड़ा से गोबराबनी जाने वाली सड़क पर बनी नहर की पुलिया किसी दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है. पुलिया के पास सड़क टूट गई है और बड़ा सा गड्ढा बन गया है. इसमें कोई भी बाइक सवार या साइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर नहर में गिर सकता है. इस सड़क से होकर कई गांव के लोग आना-जाना करते हैं. स्वर्ण रेखा परियोजना के तहत बनी नहर पर पुलिया का निर्माण किया गया है. पुलिया भी अब जर्जर होने लगी है. पुलिया के पास टूटी हुई सड़क की मरम्मत की मांग ग्रामीण कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :पटना">https://lagatar.in/bahubali-leader-anand-mohan-will-hold-a-big-rally-in-patna-people-are-already-being-invited/">पटना
में बाहुबली नेता आनंद मोहन करेंगे बड़ी रैली, लोगों को अभी से दिया जा रहा न्योता [wpse_comments_template]
बहरागोड़ा : दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है नहर पर बनी पुलिया

Leave a Comment