Search

 
 
 

बहरागोड़ा: मकर संक्रांति पर पीठा बनाने के दौरान आग से झुलसी महिला, अस्पताल में भर्ती

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पीठा बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अंतर्गत महुरडांगरी गांव में चूल्हे की चिंगारी से एक महिला की साड़ी में आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई.
 

Himangshu Karan

Bahragora : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पीठा बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अंतर्गत महुरडांगरी गांव में चूल्हे की चिंगारी से एक महिला की साड़ी में आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को महुरडांगरी निवासी कनिका मन्ना (35 वर्ष) अपने घर में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पारंपरिक पीठा बना रही थीं. इसी दौरान चूल्हे से निकली आग की लपटों ने उनकी साड़ी को पकड़ लिया.

 

देखते ही देखते आग फैल गई और कनिका बुरी तरह झुलस गईं. महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया. साथ ही परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा में भर्ती कराया.

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार तो किया, लेकिन कनिका की स्थिति अत्यधिक गंभीर होने के कारण उच्च स्तरीय इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही