Search

 
 
 

बहरागोड़ा: अनियंत्रित ट्रक ने पुलिया का डायवर्जन तोड़ा, चालक गंभीर रूप से घायल

बहरागोड़ा प्रखंड की भूतिया पंचायत अंतर्गत चंद्रपुर गांव में रविवार देर रात करीब 2 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. चाकुलिया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक (संख्या WB 33 K 0419) अनियंत्रित होकर पुलिया का डायवर्जन तोड़ते हुए पलट गई.
 

Baharagora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की भूतिया पंचायत अंतर्गत चंद्रपुर गांव में रविवार देर रात करीब 2 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. चाकुलिया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक (संख्या WB 33 K 0419) अनियंत्रित होकर पुलिया का डायवर्जन तोड़ते हुए पलट गई. 

 

इस हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं. वहीं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार रात लगभग 2 बजे एक जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. गनीमत यह रही कि रात का समय होने के कारण सड़क पर चहल-पहल नहीं थी, वरना जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था. 

 

वहीं भूतिया पंचायत के मुखिया विधान चंद्र मंडी ने मामले की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि  बड़ी संख्या में भारी ट्रक आयरन और मिट्टी लोड कर दुर्गापुर की ओर जाने के लिए इस रास्ते का उपयोग करते हैं. ये ट्रक मुख्य चेक नाका से बचने के लिए माटिहाना और चाकुलिया के रास्ते पश्चिम बंगाल जाते हैं. 

 

साथ ही ट्रकों की रफ्तार इतनी अधिक होती है कि स्थानीय लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है. मुखिया ने यह भी बताया कि इस समस्या को लेकर जमशेदपुर उपायुक्त (DC) को पूर्व में ही लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक अवैध परिचालन और ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए कोई चेक नाका नहीं बनाया गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही