Search

 
 
 

Maxizone चिटफंड घोटाला : ED इसी सप्ताह आरोप पत्र कर सकती है दायर

Maxizone चिटफंड घोटाले में ईडी इसी सप्ताह आरोप पत्र दायर कर सकती है. इस चिटफंड कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका सिंह दोनों बिरसा मुंडा जेल में बंद है.
 

Ranchi :  Maxizone चिटफंड घोटाले में ईडी इसी सप्ताह आरोप पत्र दायर कर सकती है. इस चिटफंड कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका सिंह दोनों बिरसा मुंडा जेल में बंद है.

 

इन दोनों पर 500 करोड़ से अधिक की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. चंद्रभूषण व प्रियंका पर झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लोगों को बेहतर रिटर्न का लालच देकर चिटफंड कंपनी में निवेश कराने के बाद फरार हो जाने का आरोप है. 

 

इस कंपनी के खिलाफ झारखंड के जमशेदुपर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. ईडी ने इसी प्राथमिकी के आधार पर ईसीआईआर दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की थी.  जांच में पाया गया कि चंद्रभूषण और उसकी पत्नी ने ठगी की कमाई से मनी लॉन्ड्रिंग कर चल अचल संपत्ति खरीदी. 

 

ईडी द्वारा मामले की जांच के दौरान चंद्रभूषण के ठिकानों पर दो बार छापेमारी की जा चुकी है. इसमें 300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले थे.

 

चंद्रभूषण ने फरार होने के बाद अपना नामक बदल कर दीपक सिंह कर लिया था. वह बदले हुए नाम के सहारे नोएडा में छिपकर रह रहा था. लेकिन उसे अगस्त 2025 में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही