Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : ट्रक के टक्कर से ऑटो चालक की मौत, चार घायल

बरसोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 (NH-49) पर खंडामौदा चौक के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.
Advertisement
Advertisement
  • एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत 4 घायल

Himangshu karan

 

Baharagora: बरसोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 (NH-49) पर खंडामौदा चौक के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, खंडामौदा गांव निवासी प्रदीप बेरा (38) अपनी पत्नी सविता बेरा (27), पुत्र शुभम बेरा (6) और गांव के ही मनोरंजन सीट (40) के साथ टेंपो से पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे.जैसे ही उनकी टेंपो खंडामौदा चौक के पास पहुंची, बहरागोड़ा से कोलकाता की ओर जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए.

 

 

वहीं हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों की तत्परता और राष्ट्रीय राजमार्ग के एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा ले जाया गया.

 

 

 

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मनोरंजन सीट और सविता बेरा की गंभीर स्थिति (नाजुक हालत) को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर कर दिया है.घटना की सूचना मिलते ही बरसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की तथा अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही