Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया में पूजा पंडाल के लिए हुआ भूमि पूजन

 
Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया में इस वर्ष दुर्गा पूजा कमेटी धूमधाम से दुर्गा पूजा आयोजित करेगी. इसको लेकर पूजा कमेटी और संचालन समिति का गठन भी हो चुका है. रविवार को दुर्गा पूजा के पंडाल के लिए भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ. इस अवसर पर कमेटी के सचिव शशांक शेखर बारीक, अध्यक्ष चंडी चरण साधु, कोषाध्यक्ष प्रदीप घाटआरी, प्रणव जाना, अशोक मंडल, कृष्ण मंडल, शंभू मंडल , शीतल प्रसाद दास, कुबेर चंद्र घाटवारी , अश्विनी साधु, झंटू घाटवारी , सरोज मंडल, राजेश दत्ता आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-children-showed-talent-in-painting-competition/">चक्रधरपुर

: चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

सप्तमी के दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी

कमेटी के अध्यक्ष चंडी चरण साधु ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. षष्ठी के दिन पंडाल का उद्घाटन होगा और शाम को भजनों का कार्यक्रम होगा. सप्तमी के दिन देवनदी से कलश यात्रा के साथ घट लाया जाएगा. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही