Search

 
 
 

चक्रधरपुर : चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के रेलवे क्षेत्र के पंचमोड़ स्थित राधा गोविंद मंदिर प्रांगण में रविवार को बच्चों के बीच चित्रांकन एवं हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. अंकित मेमोरियल आर्ट एवं हस्तकला प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं शामिल हुए. जहां बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए एक से बढ़कर एक चित्र बनाया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-only-four-students-live-in-manushmudia-plus-two-high-school-hostel/">बहरागोड़ा

: मानुषमुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्रावास में रहते हैं सिर्फ चार छात्र

प्रतियोगिता में बच्चों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया

[caption id="attachment_409775" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chakradharpur-Painting-Competition1.jpeg"

alt="" width="1600" height="794" /> राधा गोविंद मंदिर प्रांगण में चित्रांकन प्रतियगिता में शामिल बच्चें[/caption] हस्तकला के दौरान सुंदर-सुंदर कलाकृतियां बनाकर पेश किया. जिसकी उपस्थित लोगों ने तारीफ की. प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया था. मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा की 23 सितंबर को राधा गोविंद मंदिर प्रांगण में ही कार्यक्रम का आयोजन कर प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर आयोजन समिति के अजीत कुमार पांडेय, समाजसेवी सह कवि रणविजय कुमार, जेएलएन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य नागेश्वर प्रधान, गौजाल दास, नील अभिमन्यु, समाजसेवी अनवर खान के अलावे शहर के बुद्धिजीवी वर्ग, अन्य सामाजिक संगठन से जुड़े लोग, विभिन्न स्कूलों के बच्चें व अभिभावक मौजूद थे. [wpse_comments_template] फोटो संख्या 02.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही