Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बाइक ने ठेले में मारी जोरदार टक्कर, दोनों घायल

 
Himangshu karan Baharagora : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित मटिहाना के पास एनएच 49 पर मंगलवार देर रात एक बाइक ने साप्ताहिक हाट से लौट रहे ठेले को पीछे से ठोक दिया. इस हादसे में बाइक चालक और ठेले वाला बुरी तरह से घायल हो गया. ठेले वाले की पहचान मटिहाना गांव निवासी बादल सीट (58) के रूप में हुई है. वहीं बाइक चालक बबलू मुंडा (38) जाड़ाबोनी गांव का रहने वाला है.  स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस पेट्रोलिंग वाहन ने ठेले वाले को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं बबलू मुंडा के परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज बरिपदा रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : कच्चे">https://lagatar.in/crude-oil-price-rises-crosses-91-per-barrel-petrol-and-diesel-become-costlier-by-22-paise-in-jharkhand/">कच्चे

तेल के दाम में उबाल, 91 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची, झारखंड में 22 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही