Search

 
 
 

बहरागोड़ा: डिवाइडर से टकराई बाइक, धनाडाही का युवक गंभीर रूप से घायल

बहरागोड़ा में NH-49 पर माटिहाना फ्लाईओवर के पास शुक्रवार की दोपहर एक बाइक डिवाइडर से टकराकर गई. इस हादसे में बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान बहुलिया पंचायत के धनाडाही गांव निवासी चंदन खामराई के रूप में हुई है.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक.

Baharagora : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में NH-49 पर माटिहाना फ्लाईओवर के पास शुक्रवार की दोपहर एक बाइक डिवाइडर से टकराकर गई. इस हादसे में बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान बहुलिया पंचायत के धनाडाही गांव निवासी चंदन खामराई के रूप में हुई है.

 


मिली जानकारी के अनुसार, चंदन खामराई स्थानीय होटल का कर्मचारी है. वह शुक्रवार की दोपहर अपनी बाइक पर सवार होकर घर से बहरागोड़ा की ओर जा रहा था. माटिहाना फ्लाईओवर के ऊपर अचानक  बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया. जिस वक्त यह हादसा हुआ, बाइक के पीछे से कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा बड़ी अनहोनी घट सकती थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही