Search

 
 
 

बहरागोड़ा: बरसोल की सड़कों की बदहाली से राहगीर परेशान

विगत दिनों हुई बारिश ने ही बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल क्षेत्र में विकास के दावों की पोल खोल कर रख दी है. क्षेत्र की मुख्य सड़कें अब सड़क कम और तालाब ज्यादा नजर आ रही हैं.
 

Himangshu karan

Baharagora : विगत दिनों हुई बारिश ने ही बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल क्षेत्र में विकास के दावों की पोल खोल कर रख दी है. क्षेत्र की मुख्य सड़कें अब सड़क कम और तालाब ज्यादा नजर आ रही हैं. खासकर ब्राह्मणकुंडी पंचायत के घासपदा गांव से तड़ुआ चौक तक की मुख्य सड़क की स्थिति इतनी नारकीय हो चुकी है. यहां पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है

 


वहीं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क लंबे समय से जर्जर थी. बारिश के बाद इन गड्ढों में जल-जमाव होने से राहगीरों को गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे आए दिन बाइक सवार और साइकिल चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं.

 

वहीं इस मुख्य मार्ग का उपयोग केवल ग्रामीण ही नहीं, बल्कि भारी संख्या में छात्र-छात्राएं भी करते हैं.जिसमें घासपादा, बेलबरिया, पंचबेरिया, नेत्रा, कुलिया, पंडितानी, गामारिया और तादुआ गांव के लोग आवागमन करते हैं.साथ ही सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. 

 

स्थानीय निवासी सूरज खामराई, पलाश दास, रतन दास, मणिशंकर दास, अशोक पाल और नबीन सेब सेन ने संयुक्त रूप से बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों के दरवाजे खटखटाए हैं.लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही दिया जाता है. चुनाव के समय वोट मांगने वाले नेता अब इस नारकीय स्थिति को देखने तक नहीं आ रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही