Search

Exclusive: सांसद ढ़ुल्लू महतो का प्रिंस खान का गुर्गे के पार्टनर के साथ फोटो सामने आया

Ranchi/Dhanbad: धनबाद के भाजपा सांसद ढ़ुल्लू महतो की एक तस्वीर सामने आयी है. तस्वीर कई साल पुरानी है. तस्वीर में वह पाकिस्तान में रह रहा अपराधी प्रिंस खान के लिए वसूली करने वाला (गुर्गा) के साथ दिख रहे हैं. तस्वीर एक कमरे की है, जहां टेबल और कुर्सियां लगी हुई है. ढ़ुल्लू महतो समेत कुल चार लोग तस्वीर में दिख रहे हैं.
 
24 मार्च को प्रकाशित खबर पढ़ें...

तस्वीर में पिंक शर्ट पहना एक व्यक्ति है, जिसका नाम केदार बताया जाता है. वह हमेशा ढ़ुल्लू महतो के साथ रहता है. एक फुल शर्ट पहना व्यक्ति का नाम शेर खान है. शेर खान किशन खान का पार्टनर है. किशन खान को पिछले दिनों धनबाद पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया था. उस पर आरोप है कि वह प्रिंस खान के लिए रगदारी का पैसा वसूला करता है. 

जो तस्वीर सामने आया है, वह करीब आठ साल पुराना बताया जाता है. उस वक्त ढ़ुल्लू महतो विधायक हुआ करते थे. एक मामले वह धनबाद जेल गये थे. शेर खान भी उस वक्त जेल में बंद था. 

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों धनबाद पुलिस ने कहा था कि पाकिस्तान में रह रहा अपराधी प्रिंस खान के संबंध कई सफेदपोशों से हैं. सभी की जांच की जा रही है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बातचीत किस तरह की होती थी.

गौरतलब है कि पिछले दिनों Lagatar Media ने 24 मार्च को पुलिस के रिकॉर्ड के हवाले से यह खबर दी थी कि सांसद ढ़ुल्लू महतो की प्रिंस खान से अक्सर बातचीत होती है. इस खबर के बाद सांसद ने इससे इंकार किया था. साथ ही मुकदमे की चेतावनी दी थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही