Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : सीएचसी में प्रखंड स्तरीय दिव्यांग जांच शिविर आयोजित

Baharagora : बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के तहत प्रखंड स्तरीय दिव्यांग जांच शिविर आयोजित हुई. जांच के बाद दिव्यांगों को प्रमाण पत्र दिए गए. शिविर का उद्घाटन विधायक समीर कुमार महंती ने किया. इसमें मूक बधिर, मानसिक रोग, पोलियो, अंधापन तथा अन्य कई प्रकार की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-a-case-has-been-registered-against-the-head-of-narsinghgarh-panchayat-and-the-panchayat-secretary-on-the-charges-of-wrongdoing-in-the-scheme/">घाटशिला

: योजना में गड़बड़ी के आरोप में नरसिंहगढ़ पंचायत की मुखिया व पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज

355 दिव्यांग जनों को दिया गया प्रमाण पत्र

बहरागोड़ा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओ.पी चौधरी की देखरेख में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ महेश हेंब्रम ने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ किरण सायनईका, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक रंजन तथा ईएनटी की डॉ प्रीति पांडे ने दिव्यांगों की जांच की. सुबह से ही इस शिविर में दिव्यांग जनों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. विधायक समीर महंती भी समर्थकों के साथ शिविर में पहुंचे और दिव्यांग जनों की मदद की. शिविर में जांच के बाद 355 दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-middle-aged-recovered-from-sundernagar-pond/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर तालाब से अधेड़ का शव बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही