Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: 'मौत का कुआं' बनी चंद्रपुर-खंडामौदा पुलिया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी के नेतृत्व में आसपास के ग्रामीणों ने पुलिया के समीप जोरदार प्रदर्शन किया. जिला प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ऋषि षाड़ंगी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर पुलिया का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो ग्रामीण खंडामौदा से चंद्रपुर तक मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर देंगे.
Advertisement
Advertisement
प्रदर्शन करते ग्रामीण.

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड की भूतिया पंचायत को चंद्रपुर गांव से खंडामौदा चौक के बीच स्थित जर्जर पुलिया राहगीरों के लिए काल बन गई है. रख-रखाव के अभाव में यह पुलिया इतनी खतरनाक हो चुकी है कि स्थानीय लोग इसे 'मौत का कुआं' कहने लगे हैं. पुलिया के दोनों ओर 40 से 50 फीट गहरी खाई है, जहां सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है.

 


पुलिया की बदहाली का आलम यह है कि यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. बीते गुरुवार की रात इस पुलिया ने एक व्यक्ति की जान ले ली थी. गोहालमारा गांव निवासी जादूनाथ सोरेन अपनी बाइक समेत पुलिया के नीचे गहरी खाई में जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों के अनुसार, अब तक इस स्थान पर करीब आधा दर्जन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. कई मवेशी भी काल के गाल में समा चुके हैं.


प्रशासन के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा 


इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर शनिवार को भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी के नेतृत्व में आसपास के ग्रामीणों ने पुलिया के समीप जोरदार प्रदर्शन किया. जिला प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ऋषि षाड़ंगी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर पुलिया का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो ग्रामीण खंडामौदा से चंद्रपुर तक मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर देंगे. कहा कि इस समस्या को लेकर स्थानीय विधायक समीर मोहंती, जमशेदपुर डीसी, घाटशिला एसडीओ और बहरागोड़ा प्रखंड प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही