Search

बहरागोड़ा: NH-49 पर कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Himangsgu karan

Baharagora  : बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 (NH-49) पर शनिवार को एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर निवासी कार्तिक बागाल अपने घर से बाइक पर सवार होकर जगन्नाथपुर बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गौरी होटल के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार्तिक बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई और उसे बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)में भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बारीपदा (ओडिशा)रेफर कर दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//