Search

 
 
 

बिहार: हड़ताल पर गए तीन अंचलाधिकारी सस्पेंड

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों पर सरकार की सख्ती बढ़ती जा रही है. सरकार चेतावनी देने के बाद भी जो अधिकारी काम पर नहीं लौट रहे है उन पर कार्रवाई की जा रही है. सरकार ने इन अंचलाधिकारियों में तीन सीओ को सस्पेंड कर दिया है.
 

Bihar : बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों पर सरकार की सख्ती बढ़ती जा रही है. सरकार चेतावनी देने के बाद भी जो अधिकारी काम पर नहीं लौट रहे है उन पर कार्रवाई की जा रही है. सरकार ने इन अंचलाधिकारियों में तीन सीओ को सस्पेंड कर दिया है. 
 

 

इनको किया गया सस्पेंड

राहुल कुमार (कोटि क्रमांक 572/24), अंचल अधिकारी, बक्सर सदर , डॉ० हर्षा कोमल (कोटि क्रमांक 707/24), अंचल अधिकारी, शाहकुण्ड, भागलपुर, और डौली कुमारी (कोटि क्रमांक 651/24), अंचल अधिकारी, डुमरा, सीतामढ़ी शामिल है. इससे पहले भी कई अंचल अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था. अंचलाधिकारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है. इससे कई काम लंबित पड़े है. विजय सिन्हा ने इन्हें काम पर लौटने के लिए कहा भी था पर अधिकारी नहीं लौटे.

 

इन तीनों अंचल अधिकारियों पर गंभीर आरोप हैं. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बताया है कि इन तीनों अंचल अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में व्यवधान पैदा किया. इन्होंने भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग नहीं लिया. विभागीय मंत्री के विशेष कार्यक्रम का अनादर / अवरोध पैदा किया. मार्च, 2026 में महालेखाकार, बिहार एवं विभाग के स्पष्ट जिसमें आवंटन व्यय एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पित नहीं किया गया. जिससे आदेश की अवहेलना की गई. राजस्व संग्रहण के निर्धारित लक्ष्य से काफी कम रूपये का संग्रहण किया गया, जिससे राज्य के वित्तीय प्रबंधन में बाधा उत्पन्न हुई. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही