Search

 
 
 

नए-नए हथकंड़े अपनाकर शराब की तस्करी, बगहा से भारी मात्रा में खेप बरामद

बिहार में शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद तस्कर नए-नए हथकंड़े अपनाकर शराब की तस्करी कर रहे हैं. ताजा मामला पश्चिमी चंपारण जिले से सामने आ रहा है. यहां बगहा अनुमंडल के रामनगर से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है. साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. हालांकि दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए.
 

Lagatar Desk :  बिहार में शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद तस्कर नए-नए हथकंड़े अपनाकर शराब की तस्करी कर रहे हैं. ताजा मामला पश्चिमी चंपारण जिले से सामने आ रहा है. यहां बगहा अनुमंडल के रामनगर से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है. साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. हालांकि दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए.  

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिये भारी मात्रा में शराब की खेप रामनगर लाई जा रही है. इसके बाद इसे अलग-अलग जगहों पर पहुंचाई जाएगी. सूचना के आधार पर पुलिस ने रामनगर के आर्य नगर इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चलाया.

 

इस दौरान एक रिक्शा चालक को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें दो बड़े सूटकेस और एक पीठू बैग रखे मिले. पुलिस की टीम ने जब सुटेकस और बैग खोला तो उसमें से 750 एमएल वाली 92 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई. बरामद 69 लीटर शराब की बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी गई है.़

 

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चौरसिया नगर निवासी राम लखन कुमार (22 वर्षीय) को गिरफ्तार किया है. जबकि दो तस्कर मौके से फरार गो गए. फिलहाल पुलिस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगा रही है. साथ ही इसके नेटवर्क को खंगाल रही है. 

 

अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा. उनका कहना है कि इस गिरोह के तार सीमावर्ती इलाकों से जुड़े हो सकते हैं, जहां से शराब की तस्करी लंबे समय से संचालित की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही