Search

 
 
 

धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, भगोड़े प्रिंस खान के घर चस्पा इश्तेहार

कोयलांचल में सक्रिय कुख्यात भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है .शनिवार को बैंक मोड़ थाना में दर्ज कई मामलों को लेकर पुलिस ने वासेपुर स्थित कमरमखदूमी रोड पर प्रिंस खान और उसके सहयोगी गोपी खान के आवास पर अदालत के आदेशानुसार इश्तेहार चस्पा किया.
 

Dhanbad :   कोयलांचल में सक्रिय कुख्यात भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है .शनिवार को बैंक मोड़ थाना में दर्ज कई मामलों को लेकर पुलिस ने वासेपुर स्थित कमरमखदूमी रोड पर प्रिंस खान और उसके सहयोगी गोपी खान के आवास पर अदालत के आदेशानुसार इश्तेहार चस्पा किया.

 

इस संबंध में बैंक मोड़ थाना के एएसआई सुनील कुमार रवि ने बताया कि प्रिंस खान और गोपी खान के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और दोनों लंबे समय से फरार चल रहे हैं. न्यायालय द्वारा कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया से पहले इश्तेहार जारी किया गया है, जिसके तहत उनके घरों पर नोटिस चस्पा किया गया है.

 

सुनील कुमार रवि ने बताया कि बैंक मोड़ थाना कांड संख्या 175/2023 और 277/2023 सहित कई मामलों में दोनों आरोपी रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित हैं. इसको लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है.

 

एसएसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, दी चेतावनी 

इधर शुक्रवार को एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में हुए मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था और कांडों के निष्पादन की समीक्षा की गई. इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने मीडिया से बात किया और स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि किसी भी संगठित अपराधी द्वारा मोबाइल या मैसेज के जरिए धमकी देने पर घबराने की जरूरत नहीं है.

 

ऐसे मामलों की तुरंत पुलिस को सूचना दें. पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि प्रिंस खान से जुड़े मामलों को लेकर उच्चस्तरीय बैठकें की जा रही हैं और केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी समन्वय बनाया जा रहा है.

 

एसएसपी ने चेतावनी दी कि यदि कोई अपराधी जिले में वारदात को अंजाम देता है तो पुलिस पहले से अधिक सख्ती और तेज कार्रवाई के साथ जवाब देगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही