Search

 
 
 

बहरागोड़ाः सरकार आपके द्वार शिविर में जुटी भीड़, विधायक ने बांटे लाभ पत्र

बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने लाभुकों के बीच लाभ प्रमाण पत्र का वितरण किया. उन्होंने 'सरकार आपके द्वार' पहल की सराहना करते हुए इसे एक सार्थक कदम बताया.
 

Himangshu karan


Baharagora : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सरकार आपके द्वार' ने बहरागोड़ा प्रखंड की बरहागाड़िया पंचायत में शुक्रवार को एक बार फिर अपनी सार्थकता सिद्ध की. शिविर में बरहागाड़िया, डोमजुड़ी, साकरा व बहुलिया पंचायत के हजारों ग्रामीण पहुंचे और सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन सौंपा. कई लाभुकों की समस्याओं का त्वरित निवारण भी किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने लाभुकों के बीच लाभ प्रमाण पत्र का वितरण किया. उन्होंने 'सरकार आपके द्वार' पहल की सराहना करते हुए इसे एक सार्थक कदम बताया.


विधायक ने कहा कि यह पहल प्रशासनिक तंत्र को सीधे पंचायत स्तर पर जनता के पास ला रही है, जिससे समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर सुनिश्चित हो रहा है.सरकार की मंशा है कि कोई भी योग्य व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे.


शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और कई समस्याओं का तत्काल समाधान किया. बड़ी संख्या में आए ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस जन-कल्याणकारी पहल पर अपना विश्वास जताया. इस अवसर पर सीओ राजाराम सिंह मुंडा, बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, निर्मल दुबे, रासबिहारी साऊ, मदन मन्ना व विभिन्न विभागों के कर्मचारी और चारों पंचायतों के ग्रामीण  उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही