Search

 
 
 

बहरागोड़ा: विकास के दावों को मुंह चिढ़ाती जर्जर सड़क, गड्ढों के बीच सफर की मजबूरी

बहरागोड़ा प्रखंड के जांबनी संखाभांगा गांव से कदमडीहा को जोड़ने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुकी है. वर्षों से मरम्मत के अभाव में यह सड़क गड्ढों का जाल बनकर रह गई है. इन्हीं गड्ढों से होकर ग्रामीणों को सफर करने की मजबूरी है. सड़क इस कदर जर्जर हो चुकी है कि यह कहना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क.
 

Himangshu karan


Baharagora : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के जांबनी संखाभांगा गांव से कदमडीहा को जोड़ने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुकी है. वर्षों से मरम्मत के अभाव में यह सड़क गड्ढों का जाल बनकर रह गई है. इन्हीं गड्ढों से होकर ग्रामीणों को सफर करने की मजबूरी है. सड़क इस कदर जर्जर हो चुकी है कि यह कहना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क.

 

https://lagatar.in/we-will-not-tolerate-attacks-on-mgnrega-we-will-not-allow-the-rights-of-the-poor-to-be-snatched-away-jharkhands-ultimatum-to-the-centre

 

बारिश के दिनों में इस सड़क की स्थिति और भयावह हो जाती है. आए दिन बाइक सवार और साइकिल चालक सड़क पर बने गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल हो रहे हैं. स्कूली बच्चों को बरसात के मौसम में कीचड़ और गर्मी में नुकीले पत्थरों से होकर गुजरना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही वे देखने तक नहीं आते.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही