Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: NH-49 पर वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, दूध देने जा रहा था

बहरागोड़ा प्रखंड में एनएच-49 पर खंडामौदा चौक के समीप सड़क पार करने के दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान गामारिया पंचायत के मालहुआ (राजबांध) गांव निवासी युगल माईती के रूप में हुई.
Advertisement
Advertisement
मृतक युगल माईती की फाइल फोटो.

Baharagora : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में एनएच-49 पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को खंडामौदा चौक के समीप सड़क पार करने के दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान गामारिया पंचायत के मालहुआ (राजबांध) गांव निवासी युगल माईती के रूप में हुई.


मिली जानकारी के अनुसार, युगल माईती रोज की तरह दूध देने के लिए घर से निकले थे. उन्होंने सड़क किनारे अपनी साइकिल खड़ी की और पैदल ही एनएच पार कर रहे थे. इसी दौरान बहरागोड़ा से कोलकाता की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया. धक्का लगने को बाद वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.

https://lagatar.in/dhanbad-police-investigation-intensified-after-encounter-with-prince-khan-gang-fsl-team-reached-kenduadih-forest 


घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना एनएचएआई एंबुलेंस को दी. घायल युगल माईती को तुरंत बहरागोड़ा CHC ले जाया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला भेज दिया. पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही