Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में बदला मौसम का मिजाज, छाया अंधेरा, गरज के साथ हल्की बूंदा-बांदी शुरू

रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे. लेकिन शाम होते-होते तेज गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :   रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे. लेकिन शाम होते-होते तेज गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है.

 

घने बादलों के कारण शाम चार बजे ही अंधेरा छा गया है, जिसकी वजह से चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है. हालांकि मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. 

 

Uploaded Image

 

इससे पहले रविवार को भी दोपहर करीब 2:50 बजे के बाद राजधानी का मौसम अचानक बदल गया था. अचानक तेज हवाएं चलने लगी थीं और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी. 

 

Uploaded Image

 

बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही रांची, गुमला, खूंटी, जमशेदपुर, सरायकेला, बोकारो और धनबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी. साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने की अपील की है.

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही