Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर चौक के समीप बुधवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के गोविंदपुर गांव निवासी पुलीन कुमार घोष (60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan

Bahragoda : बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर चौक के समीप बुधवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के गोविंदपुर गांव निवासी पुलीन कुमार घोष (60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, पुलीन कुमार घोष अपने गांव गोविंदपुर से आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए जगन्नाथपुर चौक आए हुए थे. इसी दौरान सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलीन कुमार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए. वहीं दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए त्वरित पहल की. ग्रामीणों ने तत्काल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की एंबुलेंस को सूचना दी. घायल बुजुर्ग को बिना समय गंवाए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा पहुंचाया गया.

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि बुजुर्ग की स्थिति काफी चिंताजनक है. उनके शरीर के गंभीर हिस्सों में चोटें आई हैं, जिसे देखते हुए बेहतर और उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए उन्हें पंडित रघुनाथ मुर्मू (PRM) मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया गया है. उधर घटना की सूचना मिलते ही बरसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही