Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव कल, भाजपा और झामुमो में "खेल" शुरू

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड में प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव 25 जून को होगा. अपने समर्थित पंचायत समिति सदस्य (पंसस) को प्रमुख और उप प्रमुख बनाने को लेकर भाजपा और झामुमो में "खेल" शुरू हो गया है. सूत्रों के मुताबिक भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्यों को लेकर भाजपा नेता शुक्रवार को बंगाल के दीघा रवाना हो गए तो झामुमो समर्थित पंचायत समिति सदस्यों को लेकर झामुमो नेता ओडिशा के चांदीपुर रवाना हो गये हैं. वहां इन्हें किसी लॉज में ठहराया जाएगा और घुमाया-फिराया जाएगा. शनिवार को मतदान के पूर्व दोनों दल के नेता अपने समर्थित पंचायत समिति सदस्यों को प्रखंड कार्यालय लाएंगे. झामुमो का दावा है कि उनके पक्ष में 19 पंचायत समिति के सदस्य चांदीपुर गए हैं. वहीं भाजपा नेताओं का दावा है कि उनके समर्थित 16 सदस्य दीघा जा रहे हैं और कुछ महिला सदस्य जो उनके पक्ष में हैं, यही रहेंगी. जानकारी हो कि किस प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों की संख्या 31 है. देखने वाली बात होगी कि भाजपा और झामुमो में कौन किस पर भारी पड़ता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-prince-of-burmaine-dies-due-to-drowning-in-bagbera-baroda-ghat/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा बड़ौदा घाट में बर्मामाइंस के प्रिंस की डूबने से मौत

विद्यावती प्रमुख व निमाई उप प्रमुख के  लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार

जानकारी के मुताबिक भाजपा ने प्रमुख पद के लिए पूर्व प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम की बहन मुटूरखाम पंचायत की पंचायत समिति सदस्य विद्यावती हेम्ब्रम को समर्थन दिया है. वहीं उप प्रमुख पद के लिए भाजपा ने बहुलिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य निमाई चंद पैड़ा को समर्थन दिया है. विद्यावती हेम्ब्रम को प्रमुख और निमाई चंद पैड़ा को उप प्रमुख बनाने के लिए भाजपा ने अपना दमखम लगा दिया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-entrepreneur-troubled-since-2018-for-noc-jvbnl-hangs-up-disputed-bill/">आदित्यपुर

: एनओसी के लिए 2018 से उद्यमी परेशाान, जेवीबीएनएल ने विवादित बिल का मामला बता लटकाया

सुषमा प्रमुख व मनोरंजन उप प्रमुख के लिए झामुमो समर्थित उम्मीदवार

जानकारी के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने प्रमुख पद के लिए भूतिया पंचायत की समिति सदस्य सुषमा मुर्मू सोरेन को और उप प्रमुख पद पर साकरा के पंचायत समिति सदस्य मनोरंजन होता उर्फ मुन्ना होता को समर्थन दिया है. सुषमा सोरेन मुर्मू को प्रमुख और मनोरंजन होता को उप प्रमुख बनाने के लिए झामुमो ने अपना दमखम लगा दिया है. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-appeal-to-the-mosques-of-kanpur-today-muslim-youth-should-also-become-agniveer/">अग्निपथ

योजना : कानपुर की मस्जिदों से आज होगी अपील, मुस्लिम नौजवान भी अग्निवीर बनें

झामुमो की प्रतिष्ठा का सवाल

प्रमुख और उप प्रमुख का पद झामुमो के लिए और खासकर विधायक समीर महंती के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है, क्योंकि पंचायत चुनाव 2010 और 2015 में झामुमो समर्थित पंचायत समिति सदस्य ही प्रमुख और उप प्रमुख निर्वाचित हुए थे. झामुमो के लिए प्रमुख और उप प्रमुख का पद इसलिए भी प्रतिष्ठा बन गया है, क्योंकि पंचायत चुनाव 2022 में जिला परिषद सदस्य पद से झामुमो का सूपड़ा साफ हो गया है. लिहाजा झामुमो अपने समर्थित पंचायत समिति सदस्य को प्रमुख और उप प्रमुख बनाकर अपनी प्रतिष्ठा बचाने का प्रयास करेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही