Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : शहीद के गांव में बांस और लकड़ी पर मौत बनकर दौड़ रही है बिजली

Advertisement
Advertisement
ghatshila : 16 जून 2020 को गलवान घाटी में शहीद हुए बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के कोसाफलिया गांव के जवान गणेश हांसदा का 16 जून को गांव में शहादत दिवस मनाया जाएगा. उसी दिन शहीद जवान के स्मारक स्थल का उद्घाटन भी किया जाएगा. इसे लेकर शहीद गणेश हांसदा स्मारक सेवा समिति ने तैयारी शुरू कर दी है. परंतु विडंबना है कि शहीद के गांव में जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग की उदासीनता से बांस, लकड़ी और वृक्षों पर लगाए गए तार पर मौत बनकर बिजली दौड़ती है. बार-बार अनुरोध करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-drains-were-not-cleaned-before-monsoon-peoples-life-was-difficult/">चाकुलिया

: मानसून के पूर्व नालियों की नहीं हुई सफाई, लोगों का जीना दूभर

कोई बड़ा हादसा घट सकता है

जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल पूर्व ही गांव में बिजली के खंभे गाड़े गए थे. परंतु आज तक बिजली विभाग ने तार खींचने का काम नहीं किया. गाड़े गए खंभों के पास ही बांस और लकड़ी गाड़ कर बिजली के तार ले जाए गए हैं. ऐसे में यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. शहादत के बाद इस गांव में नेताओं और सरकारी अधिकारियों का जमावड़ा लगा था. ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था. इसे भी पढ़ें :चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-vote-counting-personnel-got-training-in-counting-of-votes/">चाईबासा:

मतगणना कर्मियों को मिला वोटों की गिनती का प्रशिक्षण              

शोभा की वस्तु बनकर रह गए

गांव में बिजली विभाग द्वारा गाड़े गए खंभे, लगाया गया ट्रांसफार्मर और शहीद स्मारक स्थल में रखे गए बिजली के उपकरण एक साल से शोभा की वस्तु बनकर रह गए हैं. शहीद के भाई दिनेश हांसदा और ग्रामीणों द्वारा बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भी बिजली विभाग ने अब तक कोई पहल नहीं की है. जनप्रतिनिधि और नौकरशाहों ने सिर्फ आश्वासन ही दिया. बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर लगाया और बिजली के खंभे तो गाड़े. परंतु तार खींचना भूल गया. लकड़ी और बांस पर तार खींचकर बिजली की व्यवस्था की गई है. लो वोल्टेज से ग्रामीण परेशान हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-angry-with-snatching-attacked-bapi-goyal-tmh-referred/">जमशेदपुर

: छिनतई से आक्रोशित लोगों ने बापी गोयल पर किया था हमला, टीएमएच रेफर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही