Search

 
 
 

Baharagora : सालदोहा काजू जंगल में हाथियों का डेरा, ग्रामीणों में दहशत

प्रखंड क्षेत्र के पाथरा पंचायत अंतर्गत सालदोहा काजू जंगल में बुधवार को तीन से अधिक जंगली हाथियों का झूड़ नजर आया
 

Himangshu karan

 

Baharagora : प्रखंड क्षेत्र के पाथरा पंचायत अंतर्गत सालदोहा काजू जंगल में बुधवार को तीन से अधिक जंगली हाथियों का झूड़ नजर आया, जिससे सालदोहा सहित आसपास के गांवों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है.भोजन और पानी की तलाश में ये हाथी रात के समय मटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर आ जाते हैं, जिससे राहगीरों के लिए जान-माल का खतरा पैदा हो गया है. 

 

ग्रामीणों को डर है कि ये हाथी कभी भी खेतों में खड़ी फसलों या उनके घरों पर हमला बोल सकते हैं. हालांकि, वन विभाग की टीम लगातार इस स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और हाथियों को वापस घने जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटी है. 

 

वन विभाग ने स्थानीय लोगों और राहगीरों को विशेष रूप से सतर्क रहने की हिदायत देते हुए अपील की है कि वे हाथियों को बिल्कुल न उकसाएं, रात में अनावश्यक रूप से जंगल की तरफ न जाएं, और मटिहाना-चाकुलिया सड़क पर दूर से ही हाथियों की गतिविधि को देखकर सावधानीपूर्वक आवागमन करें. वहीं जंगली हाथियों के लगातार बढ़ते उत्पात से त्रस्त किसान और ग्रामीण अब प्रशासन से इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही