Search

 
 
 

बहरागोड़ा: ‘आतंक’ मचाने वाले ‘बंदर’ को वन विभाग ने पकड़ा, लोगों ने ली राहत की सांस

बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से बंदर के व्याप्त दहशत और खौफ का आज शनिवार को अंत हो गया. वन विभाग की टीम ने शनिवार दोपहर एक साहसिक ऑपरेशन चलाकर उस खूंखार बंदर को पकड़ लिया है, जो अब तक लगभग 80 लोगों को अपना शिकार बना चुका है.
 

Baharagora: बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से बंदर के व्याप्त दहशत और खौफ का आज शनिवार को अंत हो गया. वन विभाग की टीम ने शनिवार दोपहर एक साहसिक ऑपरेशन चलाकर उस खूंखार बंदर को पकड़ लिया है, जो अब तक लगभग 80 लोगों को अपना शिकार बना चुका है.


मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम पिछले कई दिनों से बंदर की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. आज शनिवार दोपहर को जैसे ही बंदर रॉजलाबांध दुर्गा मंडप के समीप देखा गया. वन कर्मियों ने अपनी रणनीति के तहत उसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया. साथ ही रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम बंदर को सुरक्षित पिंजरे वाले वाहन में डालकर अपने साथ ले गई. 

 


विभाग ने स्पष्ट किया है कि बंदर को उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा, ताकि वह इंसानी बस्ती से दूर अपनी प्राकृतिक दुनिया में रह सके. उधर बंदर के पकड़े जाने की खबर जैसे ही बाजार क्षेत्र में फैली, लोगों के चेहरे खिल उठे. पिछले 90 दिनों से लोग घर से बाहर निकलने में भी कतरा रहे थे. लोगों ने वन विभाग की रेस्क्यू टीम की कार्यकुशलता की सराहना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही