Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: बाबा तिलका मांझी की जयंती पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दी श्रद्धांजलि

बुधवार को बहरागोड़ा प्रखंड के झरिया मोड़ स्थित बाबा तिलका मांझी चौक पर महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की 276वीं जयंती जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई.
Advertisement
Advertisement

Baharagora (Himangshu karan): बुधवार को बहरागोड़ा प्रखंड के झरिया मोड़ स्थित बाबा तिलका मांझी चौक पर महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की 276वीं जयंती जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी मुख्य रूप से उपस्थित हुए. 

 

उन्होंने बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर विधिवत माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षों को याद किया. साथ ही कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा तिलका मांझी के पदचिन्हों पर चलने और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया. पूरा क्षेत्र 'बाबा तिलका मांझी अमर रहे' के नारों से गूंज उठा. वहीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजन समिति की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 

 

इस दौरान क्षेत्र की समृद्ध परंपरा को दर्शाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस गौरवशाली अवसर पर पूर्व मुखिया सह मुख्यपति सोमाय हांसदा,नायके बाबा जीत राय हांसदा,करण बेसरा, विधान हांसदा,चतुर सोरेन,समीर सोरेन व समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही