Search

 
 
 

‘ओ रोमियो’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई

शाहिद कपूर -तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले ही मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है और शुरुआती आंकड़े काफी शानदार नजर आ रहे हैं.
 

Lagatar desk : शाहिद कपूर -तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले ही मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है और शुरुआती आंकड़े काफी शानदार नजर आ रहे हैं.

 

फिल्म के प्रमोशन में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी जोर-शोर से जुटे हुए हैं. मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी, जिसकी झलक एडवांस बुकिंग में देखने को मिल रही है.

 

एडवांस बुकिंग में ‘ओ रोमियो’ की कमाई


Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन शानदार शुरुआत की है. अब तक फिल्म के 16,203 टिकट बिक चुके हैं और इसके लिए 3,444 शोज बुक हो गए हैं. इन टिकटों के जरिए फिल्म ने लगभग 38.65 लाख रुपये की कमाई कर ली है.वहीं, ब्लॉक सीट्स को मिलाकर कुल एडवांस कलेक्शन लगभग 1.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

 

यानी रिलीज से दो दिन पहले ही फिल्म की कमाई करोड़ों में पहुंच चुकी है. एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कलेक्शन महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से सामने आया है.

 

पहले दिन कितनी हो सकती है कमाई

 

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत कर सकती है. हालांकि, पहले दिन डबल डिजिट कलेक्शन थोड़ा मुश्किल माना जा रहा है.रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले दिन 4 करोड़ से 7 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग कर सकती है. अनुमान है कि फिल्म आसानी से 5.50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. अगर ऐसा होता है, तो यह फिल्म इस साल की बड़ी ओपनिंग में शामिल हो सकती है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही