Search

 
 
 

बहरागोड़ा: NH-18 पर दो बाइक की टक्कर में पति-पत्नी घायल, पत्नी की हालत नाजुक

मानसिंह हांसदा अपनी पत्नी मालती के साथ बहरागोड़ा से बाइक से अपने घर जा रहे थे. रास्ते में संतोष होटल के पास तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी.
 
अस्पताला में इलाजरत घायल महिला.

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा में एनएच 18 पर संतोष होटल के समीप सोमवार को सड़क हादसे में गुड़ाबांदा निवासी मानसिंह हांसदा व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक, मानसिंह हांसदा अपनी पत्नी मालती के साथ बहरागोड़ा से बाइक से अपने घर जा रहे थे. रास्ते में संतोष होटल के पास तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पति-पत्नी सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए और बुरी तरह घायल हो गए. हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार अपनी लेकर फरार हो गया.


दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत एक निजी वाहन का इंतजाम किया और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मालती हांसदा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही