Search

 
 
 

बहरागोड़ा : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

 
Baharagora :  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटीहाना गांव के पास एनएच-49 पर शनिवार की रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घायल होटल कर्मी की बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान इटामुड़ा गांव के हेम मुंडा (40) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक हेम मुंडा आसपास के होटलों में काम करता था. शनिवार की रात को वह एनएच-49 के किनारे सो गया था. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसके पैर को कुचल दिया. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-fourlane-service-road-became-swamp-many-roads-turned-into-ponds/">बहरागोड़ा

: फोरलेन सर्विस रोड बना दलदल, कई सड़कें तालाब में तब्दील 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल भेजा

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी हालत में हेम मुंडा को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल भेज दिया है. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-eight-hand-pumps-and-four-water-supply-schemes-deteriorated-in-chingra-panchayat-for-months/">बहरागोड़ा

: चिंगड़ा पंचायत में महीनों से आठ चापाकल व चार जलापूर्ति योजनाएं खराब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही