Search

 
 
 

बहरागोड़ा: जांथकांटा FC ने जीती दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता

बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत स्थित गंधानटा फुटबॉल मैदान में स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आज दूसरे दिन का फाइनल मैच जांथकांटा एफसी और कादोकोठा एफसी के बीच खेला गया.
 

Baharagora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत स्थित गंधानटा फुटबॉल मैदान में स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आज दूसरे दिन का फाइनल मैच जांथकांटा एफसी और कादोकोठा एफसी के बीच खेला गया.

 

वहीं आयोजन समिति के कप्तान भागराय मुर्मू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का उद्घाटन किया.फाइनल मुकाबले में जांथकांटा एफसी ने जीत दर्ज की. उपविजेता कादोकोठा एफसी रही, जबकि पोनखीसोल फुटबॉल टीम ने तीसरा और पश्चिम बंगाल की कदमडीहा टीम ने चौथा स्थान हासिल किया.

 

विजेता टीम को टॉफी व 50 किलो पोल्ट्री, उपविजेता को टॉफी व 40 किलो पोल्ट्री और तीसरे-चौथे स्थान पर रही टीमों को 30-30 किलो पोल्ट्री मुर्गा देकर पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में रघुनाथ मंडी, माधव हेब्रम, सोमाय बास्के, मंगल मुर्मू, शुक्लाल मुर्मू आदि सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही