Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का खंडामौदा उवि बना विजेता

Advertisement
Advertisement
Baharagoda (Himangshu Karan) : खेलो झारखंड के अंतर्गत जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-17 व अंडर-19 बालक वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय खंडामौदा की टीम ने जीत हासिल की. अब यही टीम राज्य स्तरीय खेलो झारखंड के खो-खो प्रतियोगिता में पूर्वि सिंहभूम का प्रतिनिधित्व करेगी. यह प्रतियोगिता रांची में खेले जाएंगे. इस जीत पर स्कूल के प्रधानाध्यापक कम पड़िहारी ने बच्चों को बधाई दी. साथ ही साथ टीम मैनेजर असित मुर्मू और टीम के मुख्य कोच विक्टर विजय को भी जीत की बधाई दी. प्रधानाध्यापक ने आगे कहा कि मंजिल अभी दूर है कठिन परिश्रम और तपस्या से ही मंजिल पाया जा सकता है. स्कूल के सभी शिक्षक गण और बच्चों को उन्होंने ढेर सारी बधाइयां दी.अंडर 17 में आयुष्मान कामिला, पीयूष कुमार बेज, गौतम राणा, प्रकाश कैमिला, अभिषेक आचार्य, चंद्रशेखर सिंह, केशव बेरा, कान्हा बेरा, रामदयाल मुंडा, सानू मुंडा, जगन्नाथ किसकु और शिव गिरी ने भाग लिया तथा अंडर-19 में डेनियल सोरेन, कुंवर मुर्मू, सूरज मंडी, बिरसा टुडू, नंदलाल मंडी, राजू सोरेन, शंकर टुडू, लक्ष्मण लोहार, हिंदू मुर्मू, सनातन हांसदा, सुखलाल मंडी, रिंकू हसदा और मिलन सोरेन ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/youth-from-simdega-dies-after-being-hit-by-train-in-goa/">सिमडेगा

के युवक की गोवा में ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों ने शव लाने की लगायी गुहार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही