Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : NH 49 पर विवाहिता का अपहरण, दो नामजद सहित 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना से एक किलोमीटर दूर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या छह (अब NH 49) पर एक विवाहिता का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में बड़शोल थाना क्षेत्र के टुबली गांव निवासी विवाहिता के 26 वर्षीय पति संदीप साउ ने इसी थाना क्षेत्र के कानीमहुली गांव निवासी तापस पैड़ा और सुप्रिया पैड़ा समेत 8 -10 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपनी पत्नी लीजा पैड़ा का अपहरण और मारपीट करने की प्राथमिकी 29 अप्रैल की शाम को दर्ज कराई है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा:">https://lagatar.in/bokaro-minor-gudiya-refused-to-marry-made-education-a-weapon/">कोडरमा:

शिक्षा बना हथियार, नाबालिग ने किया शादी से इनकार
कांड संख्या 18/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दर्ज प्राथमिकी में संदीप साउ ने बताया है कि थाना से करीब एक किलोमीटर दूर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 पर उक्त लोगों ने उसकी पत्नी लीजा पैड़ा का अपहरण कर लिया. आरोपियों ने उसके माता-पिता और चालक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी. आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन और ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स भी छीन लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही