Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा :कुड़मी नेतृत्व ने पांचवें दिन रेल रोको आंदोलन लिया वापस

Baharagora : कुड़मी जनजाति को एसटी में शामिल करने समेत अन्य कई मांगों को लेकर कुड़मी/ कुरमी टाटेमिक मोर्चा के बैनर तले पिछले 5 दिनों से खेमाशुली व पुरुलिया के कुस्तार में चले आ रहे रेल रोको आंदोलन को शनिवार को रोक दिया गया है. कुड़मी नेता अजीत महतो ने पांचवें दिन दोपहर करीब 1 बजे पुरुलिया के कुस्तार से आंदोलन वापस लेने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल के बीसीडब्ल्यू के सचिव संजय बंसल और पुरुलिया, पश्चिमी मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिला के डीएम और एसपी के साथ नेताओं की कॉन्फ्रेंस में बात हुई. इस बातचीत में संतोषजनक जवाब मिला. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-adi-mahalakshmis-chariot-reached-jugsalai-grand-welcome-with-gaiety/">जमशेदपुर

: जुगसलाई पहुंचा आद्य महालक्ष्मी का रथ, गाजे-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत
दुर्गा पूजा में जनहित को देखते हुए इस आंदोलन को वापस लिया जाता है. उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि हमारी लड़ाई खत्म हो गयी है. केंद्र सरकार ने इन मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन होगा. उन्होंने कहा कि इस रोल रोको आंदोलन में कुड़मी समाज ने अपनी शक्ति का एहसास करा दिया. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-maa-durga-will-be-invoked-with-traditional-dashai-dance-at-chowka/">चांडिल

: चौका में पारंपरिक दशई नाच के साथ किया जाएगा मां दुर्गा का आह्वान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही