Himangshu karan
Baharagora : एलआरडीसी नितिन निखिल सुरीन ने बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत कुमारडूबी पंचायत में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और सरकारी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण किया.
इस प्रशासनिक टीम में बीडीओ केशव भारती और सीओ राजा राम मुंडा सहित प्रखंड प्रशासन के तमाम अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने धुलियापड़ा आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, साफ-सफाई और पोषण आहार वितरण की स्थिति का जायजा लिया.
इसके साथ ही, स्थानीय राशन दुकान में खाद्यान्न स्टॉक व वितरण पारदर्शिता को परखा गया, कुमारडूबी मिडिल स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति व मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता को जांचा गया और अंत में कुमारडूबी पंचायत भवन पहुंचकर कार्यालय संचालन व ग्रामीणों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की गई.
मौके पर आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, डीलर और स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति के बीच इस सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, ताकि धरातल पर विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक सही ढंग से पहुंच सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment