Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया दुर्गा पूजा कमेटी धूमधाम से इस वर्ष पूजा करेगी आयोजित

 
Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड में मानुषमुड़िया दुर्गा पूजा कमेटी की एक बैठक विगत देर शाम को कार्तिक्केश्वर डे की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में सर्वसम्मति से धूमधाम से दुर्गा पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा और कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बैठक में कहा गया कि षष्ठी के दिन पंडाल के उद्घाटन के बाद भजन संध्या कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी. सप्तमी के दिन देव नदी से कलश यात्रा निकाली जाएगी और घट लाया जाएगा. संध्या में आसपास गांवों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बंगाल के कलाकारों द्वारा बाउल संगीत प्रस्तुत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-private-hospitals-shying-away-from-treating-patients-of-ayushman-scheme/">किरीबुरु

: आयुष्मान योजना के मरीजों का इलाज करने से कतरा रहे निजी अस्पताल 

अष्टमी के दिन डांस प्रतियोगिता होगी आयोजित 

इसके बाद ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा. अष्टमी में रात को डांस प्रतियोगिता आयोजित होगी. महानवमी के दिन दोपहर 2:00 बजे से शाम तक महा प्रसाद वितरण होगा. रात को बांग्ला यात्रा का मंचन किया जाएगा. सदस्यों ने कहा कि पंडाल में विश्व शांति वार्ता, गौतम बुद्ध ध्यान करते हुए मुख्य द्वार पर आकृति बनाई जाएगी और  शक्ति के रूप में भगवान शिव की तथा झारखंड की संस्कृति की आकृति पांडाल में दिखायी जायेगी. पूजा के सफल संचालन के लिए गठित कमेटी में सचिव शशांक शेखर बारीक, अध्यक्ष चंडी चरण साधु, कोषाध्यक्ष प्रदीप घाटआरी, प्रणव जाना, अशोक मंडल, कृष्ण मंडल शंभू मंडल , शीतल प्रसाद दास, कुबेर चंद्र घाटयारी , अश्विनी साधु, झंटू घाटवारी , सरोज मंडल, राजेश दत्ता के अलावे 25 युवाओं को समिति में  शामिल किया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jbvnls-electricity-stalled-for-seven-and-a-half-hours-due-to-cable-failure/">आदित्यपुर

: केबल खराब होने से साढ़े सात घंटे जेबीवीएनएल की बिजली रही ठप
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही