Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मिशन परिवार विकास अभियान रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उत्पल मुर्मू ने मंगलवार दोपहर मिशन परिवार विकास अभियान रथ 2024 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव का परिभ्रमण कर लोगों के बीच परिवार नियोजन संबंधित जानकारी प्रदान करेगा. साथ ही इसका मुख्य उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सभी को संकल्प दिलाना है की परिवार नियोजन ही खुशियों का एक विकल्प है. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-congress-president-arjun-modhwadia-joins-bjp/">गुजरात

कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अर्जुन मोढवाडिया भाजपा में हुए शामिल
इसमें लड़की की शादी 18 साल उम्र के बाद होनी चाहिए, बच्चों का अंतर रखने के लिए गर्भनिरोधक का उपयोग करना तथा एक बच्चे से दूसरे बच्चे के जन्म का अंतर कम से कम तीन साल हो जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए जा रहे हैं. वहीं इस मौके पर कालीपद देहुरी, दुर्गा उरांव, अमृतांशु बेरा, देवाशीष साउ, दिनेश घोष, उमाशंकर महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही