Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : तीन आतंकियों को ढेर करने वाले जवान को विधायक ने किया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
ghatshila  : बहरागोड़ा प्रखंड  बांकदोह गांव के सीआरपीएफ 180 बटालियन के जवान कैलाश पति बेरा ने पुलवामा में तीन आतंकियों को ढेर किया था. कैलाशपति बेरा को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार  से नवाजा गया था. उनके  गांव लौटने पर रविवार को विधायक समीर महंती जांबाज़ जवान के घर पहुंचे और   जवान कैलाश पति बेरा एवं उनकी पत्नी को गुलदस्ता देकर, शॉल ओढ़ा कर व चांदी के लक्ष्मी-गणेश का मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-if-pakistan-becomes-a-minister-then-why-should-he-be-nervous-about-answering-questions-and-investigation-manju-singh/">जमशेदपुर

: मंत्री बन्ना अगर पाक साफ तो दे सवालों के जवाब और जांच से क्यों घबड़ा रहे – मंजू सिंह

झारखंड राज्य का मान बढ़ाया है

विधायक ने कहा  कि कैलाशपति बेरा ने अपनी वीरता से अपने गांव सहित बहरागोड़ा और झारखंड राज्य का मान बढ़ाया है. यह झारखंडियों के लिए गौरवांवित करने वाला पल है. कैलाशपति बेरा युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं. युवा उनसे देशभक्ति की प्रेरणा लें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-babulal-marandi-reached-the-city-demanded-the-resignation-of-hemant-sarkar/">जमशेदपुर

: शहर पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से की इस्तीफा देने की मांग

समस्या का समाधान करने की बात कही

कैलाश पति बेरा तथा विधायक समीर महंती के बीच बातचीत के दौरान पता चला कि उनके घर में पेयजल की समस्या है. विधायक ने  जल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ से बता कर दो दिन के अंदर  समस्या का समाधान करने की बात कही. इस अवसर पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान असित मिश्रा, अरुण कुमार बारिक, यदुपति राणा, सुमित माइती समेत अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही